छत्तीसगढ़

UPI Charge Controversy: यूपीआई पर शुल्क यानी जनता की जेब पर सीधा हमला, शुल्क लेने पर तत्काल रोक लगाई जाय

यूपीआई शुल्क को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विरोध जताया। धनंजय ठाकुर ने छोटे दुकानदारों और आम जनता पर संभावित आर्थिक असर का हवाला देते हुए शुल्क पर तत्काल रोक की मांग की।

UPI Charge Controversy रायपुर/16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाना मोदी सरकार की जनविरोधी आर्थिक सोच को उजागर करता है। जिस यूपीआई को देश की डिजिटल क्रांति की पहचान बताकर प्रचारित किया गया, आज उसी के इस्तेमाल पर आम जनता से लगभग 85 हजार करोड़ रुपया से अधिक वसूलने की तैयारी है.

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले जनता को कैशलेस भुगतान की ओर धकेला, अब उसी व्यवस्था को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश हो रही है। देश का छोटा दुकानदार दिनभर में दर्जनों डिजिटल भुगतान करता है। यदि हर लेनदेन पर शुल्क लगा, तो इसका सीधा असर उसके मुनाफे और आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा मोदी सरकार अब चाय, सब्जी, दूध और छोटी-छोटी खरीदारी पर भी जनता से डिजिटल भुगतान का शुल्क वसूल करेगी।सरकार ने जनता की सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्था को कमाई का एटीएम बना दिया। देश की जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से परेशान है। ऐसे समय में यूपीआई पर शुल्क वसूलना जनता के जख्म पर नमक छिड़कना है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की यूपीआई पर शुल्क नहीं जनता को राहत देना चाहिए। डिजिटल भुगतान पर टैक्स से महंगाई बढ़ेगी आमदनी कम होगा खर्चा बढ़ेगा। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।जेब काटना बंद किया जाये।यूपीआई पर शुल्क लेने पर तत्काल रोक लगाई जाये।

धनंजय सिंह ठाकुर

मुख्य प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

मोबाइल 9826196728

Related Articles

Back to top button