छत्तीसगढ़

PM Narendra Modi CG Foundation Day Letter : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, बस्तर के बदलाव और ‘अंजोर विजन’ की की सराहना

नक्सलवाद के खात्मे और शांति-विकास के नए युग का किया उल्लेख। रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से छत्तीसगढ़ बन रहा विकास का नया केंद्र।

PM Narendra Modi CG Foundation Day Letter  रायपुर, 1 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक आत्मीय पत्र लिखकर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ से अपने दशकों पुराने आत्मीय संबंधों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता और विकास के विभिन्न आयामों का विस्तार से उल्लेख किया है।

​पत्र के मुख्य बिंदु और पीएम मोदी के संदेश:

  • ​अटल जी के सपनों का राज्य: प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि 26 वर्ष पूर्व बना छत्तीसगढ़ आज अपनी विकास यात्रा में मील के पत्थर छू रहा है।
  • ​लाल आतंक से मुक्ति और बस्तर का बदलाव: पीएम मोदी ने कहा कि कभी नक्सलवाद के ‘रेड कॉरिडोर’ के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्र अब शांति, विश्वास और विकास के नए केंद्र बन रहे हैं। सुरक्षा बलों का साहस और ‘नियद नेल्ला नार’ जैसी योजनाएं रंग ला रही हैं।
  • ​कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं, चार आधुनिक हवाई अड्डों और बेहतर सड़क नेटवर्क से राज्य के प्रमुख आर्थिक केंद्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
  • ​कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार: 73 लाख परिवारों को निःशुल्क अनाज, 22 लाख से अधिक पक्के आवास, 41 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल और महतारी वंदन योजना के जरिए 68 लाख महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल।
  • ​‘अंजोर विजन’ से विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग: प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विजन डॉक्यूमेंट ‘अंजोर विजन’, ‘विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत’ के संकल्प को नई दिशा दे रहा है।

​प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक संपदा, संस्कृति और युवाओं के सामर्थ्य से आने वाले समय में मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव और अधिक बढ़ाएगा।

Related Articles

Back to top button