छत्तीसगढ़

Amit Shah Chhattisgarh Visit: 3 नवंबर को रायपुर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। वे निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के साथ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

Amit Shah Chhattisgarh Visit रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान गृह मंत्री राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह रायपुर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

राज्योत्सव समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button