छत्तीसगढ़

dhan bonus : उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 145 करोड़ रुपए धान बोनस का किया वितरण

उप मुख्यमंत्री साव लोरमी में धान बोनस वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल, किसानों को बोनस वितरण का दिया प्रमाण पत्र

रायपुर। dhan bonus देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर आज किसानों को लंबित दो वर्ष के धान के बोनस की राशि प्रदान की गई। उप मुख्यमंत्री अरूण साव मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को बोनस वितरण का प्रमाण पत्र दिया।

dhan bonus बेंद्री से जुड़े साव

dhan bonus  उपमुख्यमंत्री साव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। उन्होंने बोनस की राशि मिलने पर मुंगेली जिले सहित प्रदेश भर के किसानों को बधाई दी।

मुंगेली जिले के 87 हजार 36 किसानों के खाते में आज 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपए से अधिक की लंबित dhan bonus बोनस राशि अंतरित की गई। इनमें वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले 42 हजार 254 किसानों को 69 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक की राशि और वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले 44 हजार 782 किसानों को 76 करोड़ तीन लाख रुपए से अधिक की राशि शामिल हैं।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री साव का लोरमी में कार्यक्रम में लोगों ने प्रतीकात्मक हल देकर और खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया। dhan bonus कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की गारंटी पर हमने अमल करना शुरू कर दिया है। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया और आज पूरे प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में वर्ष 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि रूप में 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है।

अरुण साव ने किसानों को दिया धान बोनस
अरुण साव ने किसानों को दिया धान बोनस dhan bonus

उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस है और उनके जन्म दिन को पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है और आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमें इस क्षेत्र से विजयी बनाकर भेजा है और हम भी उसी ऊर्जा से इस क्षेत्र में एवं प्रदेश के विकास के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी में जितने वादे किए हैं, उन सभी को पूरा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारे को साकार करते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर और तोखन साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button