छत्तीसगढ़

गुढ़ियारी पुलिस का ‘टार्ज़न’ पर शिकंजा: शातिर वाहन चोर उज्जवल पटेल गिरफ्तार; 4 चोरी की गाड़ियां जब्त, लाखों का मशरूका बरामद

छत्तीसगढ़, रायपुर, गुढ़ियारी, थाना, पुलिस, कमिश्नरेट, कार्रवाई, गिरफ्तार, आरोपी, उज्जवल, पटेल, टार्जन, वाहन, चोर, चोरी, मोटरसाइकिल, होंडा, शाइन, बरामद, मयंक, गुर्जर, आकाश, मरकाम, पूर्णिमा, लामा, लल्लूराम, न्यूज़, शनिवार, सुशासन, साय

रायपुर, 4 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुढ़ियारी पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो इलाके में ‘टार्जन’ के नाम से मशहूर है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल 4 मोटरसाइकिलें और स्कूटी जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,60,000 रुपये आंकी गई है।

एम पी कॉम्प्लेक्स के पास से चोरी हुई थी बाइक

वाहन चोरी के इस गिरोह का भंडाफोड़ तब हुआ जब प्रार्थी अनुप दुबे ने थाना गुढ़ियारी में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, बीते 9 मई 2026 को प्रार्थी ने अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 04 पी जेड 4259) को गुढ़ियारी स्थित एम पी कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी की थी और अपने काम से चला गया था।

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

जब वह कुछ समय बाद वापस लौटा, तो गाड़ी वहां से नदारद थी। किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर गाड़ी पार कर दी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुढ़ियारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 227/26 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अफसरों के निर्देश पर एक्टिव हुई पुलिस, ग्राहक ढूंढते धराया ‘टार्जन’

राजधानी में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों को पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने बेहद गंभीरता से लिया। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों को सक्रिय करने में जुट गई। इसी बीच पुलिस को एक पुख्ता सूचना मिली कि जनता कॉलोनी का रहने वाला एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध हुलिए के आधार पर आरोपी को दबोच लिया।

कड़ाई से पूछताछ में उगले राज, 4 गाड़ियां बरामद

पकड़े गए व्यक्ति ने कड़ाई से की गई पूछताछ में अपना नाम उज्ज्वल पटेल उर्फ टार्ज़न बताया। आरोपी ने न सिर्फ एम पी कॉम्प्लेक्स के पास से चुराई गई बाइक की बात कबूली, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि उसने गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 3 अन्य दोपहिया वाहनों की भी चोरी की है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की सभी 4 गाड़ियां बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपी उज्जवल पटेल उर्फ टार्जन (40 वर्ष), पिता झुड़क लाल पटेल, जनता कॉलोनी, कबीर नगर (थाना गुढ़ियारी) का निवासी है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की वैधानिक जेल दाखिले की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button