छत्तीसगढ़

रिश्तों का कत्ल: कलयुगी पिता ने 8 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म; मां की शिकायत पर पुलिस ने हैवान को दबोचा

कोतवाली थाना क्षेत्र का शर्मनाक मामला; पहले भी दो बार कर चुका था जबरदस्ती, विरोध करने पर भी नहीं पसीजा दिल

कोंडागांव/रायपुर, 4 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 8 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया है। इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ जब मासूम की मां ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा संवेदनशील मामला कोंडागांव कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पत्नी के विरोध के बाद भी मासूम से की दरिंदगी

पुलिस को मिली शिकायत और मामले से जुड़ी शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता अपनी मासूम बच्ची के साथ पहले भी दो बार इस तरह की जबरदस्ती और गंदी हरकत कर चुका था। आरोपी की पत्नी को इस बात की भनक और पूर्व की घटनाओं की जानकारी थी, जिसके कारण घर में विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

हैरत और शर्म की बात यह है कि बीती 2 जुलाई की रात आरोपी ने एक बार फिर अपनी मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने उसका कड़ा विरोध किया और बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हैवानियत पर उतारू आरोपी ने पत्नी की एक न सुनी और उसके मना करने के बाद भी डरा-धमकाकर मासूम बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मां की सजगता से सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

पति की इस घिनौनी और बार-बार की करतूत से तंग आकर आखिरकार मां ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने का फैसला किया। महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपी पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता की उम्र को देखते हुए कोंडागांव पुलिस ने बिना वक्त गंवाए फौरन कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके के लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button