खेल

Chhattisgarh Hockey League 2026: मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव रहे मौजूद

शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहित नायक बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'। दूसरी खबर में न्यायधानी नाइट्स ने बैलाडीला बुल्स को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

Chhattisgarh Hockey League 2026: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सातवें रोमांचक मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स (प्रदीप मोर की टीम) ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से करारी शिकस्त दी है। इस हाई-वोल्टेज मैच का आनंद उठाने के लिए केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री अरुण साव, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे विशेष रूप से स्टेडियम पहुँचे। डिप्टी सीएम अरुण साव लगातार तीसरे दिन मैच देखने पहुँचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैनपाट टाइटन्स की शानदार जीत और गोलों की बौछार

मैच के शुरुआती क्षणों में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

पहला गोल: मनीष वट्टी ने शानदार मूव बनाते हुए मैनपाट को बढ़त दिलाई।

जवाबी हमला: राजधानी रॉयल्स के अनिकेत ने गोल कर स्कोर बराबर किया।

निर्णायक बढ़त: इसके बाद मैनपाट के संदीप ठाकुर, मोहित नायक (रिवर्स फ्लिक) और प्रिंस ने शानदार गोल दागकर टीम की बढ़त 5-2 कर दी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहित नायक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस हार के साथ राजधानी रॉयल्स के सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है।

न्यायधानी नाइट्स ने भी पक्की की मजबूत स्थिति

एक अन्य मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने बैलाडीला बुल्स को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल के बेहद करीब जगह बना ली है। इस मैच के स्टार खिलाड़ी चिराग रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। विपक्षी टीम बैलाडीला की ओर से एकमात्र गोल जसकरण सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button