अपराध

Murder Case: 10 लाख की उधारी चुकाने से बचने के लिए रची गई खौफनाक साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लीनिक संचालक और पार्षद की हत्या

जांजगीर के कुटराबोड़ हेलीपैड के पास हुई थी दो लोगों की संदिग्ध मौत। पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस होने पर दिया था वारदात को अंजाम।

Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में ग्राम कुटराबोड़ हेलीपैड के पास शराब पीने के बाद हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने क्लीनिक संचालक (पनगांव निवासी) जोहित खरे और पामगढ़ वार्ड आठ के पार्षद रामखिलावन जांगड़े की हत्या के आरोप में पनगांव निवासी राजा उर्फ कमलनाथ खरे को गिरफ्तार कर लिया है।

10 लाख रुपये की उधारी चुकाने का दबाव बना था कारण

पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक जोहित खरे ने करीब चार महीने पहले आरोपी राजा खरे को 10 लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस पाने के दबाव के चलते आरोपी ने 5.50 लाख और 6 लाख रुपये के दो चेक दिए थे, जो बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद जोहित लगातार अपनी रकम वापस लौटने के लिए आरोपी पर दबाव बना रहा था।

शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया

उधार के इस विवाद से छुटकारा पाने के लिए आरोपी राजा खरे ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने सुनियोजित तरीके से शराब में ‘सुहागा’ मिलाकर दोनों को पिला दिया, जिससे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पामगढ़ थाना पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए आरोपी को दबोच लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button