छत्तीसगढ़

Industrial Growth: छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

'ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग' में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव; प्रदेश में 10,921 नए रोजगार अवसरों का होगा सृजन

रायपुर, 13 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को नई दिशा देने वाले ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन औद्योगिक परियोजनाओं से राज्य में लगभग 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्टील और खनन छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान हैं और अब समय आ गया है कि प्रदेश में उत्पादित कच्चे स्टील का अधिकतम मूल्य संवर्धन (Value Addition) राज्य के भीतर ही किया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्टील अब केवल प्राथमिक रूप में बाहर जाने के बजाय यहीं ऑटो कंपोनेंट्स, रेलवे उपकरण, डिफेंस, इंजीनियरिंग और सौर ऊर्जा उपकरणों जैसे डाउनस्ट्रीम व स्पेशियलिटी उत्पादों में तब्दील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शून्य कार्बन उत्सर्जन के वैश्विक लक्ष्यों के अनुरूप छत्तीसगढ़ तेजी से ‘ग्रीन स्टील’ उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य में उपलब्ध 26 हजार मेगावाट से अधिक विद्युत क्षमता और प्रतिस्पर्धी दरें ऊर्जा-आधारित उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करती हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के लागू होने के बाद पिछले 18 महीनों में छत्तीसगढ़ को विभिन्न क्षेत्रों में लगभग ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट’ लागू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिससे एमएसएमई (MSME) सेक्टर को अभूतपूर्व लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही, औद्योगिक विकास का विस्तार रायपुर-भिलाई से आगे बढ़ाते हुए राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए औद्योगिक पार्क स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें राजनांदगांव का 306 एकड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) मुख्य आकर्षण है।

Related Articles

Back to top button