Featureआदिवासीछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर चुनावबीजापुरस्वास्थ्य

दंतेवाड़ा ब्रेकिंग: मोतियाबिंद ऑपरेशन में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर डॉक्टर निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने डॉ गीता नेताम नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई है। 22 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में हुई मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान मरीजों के आंखों में संक्रमण की घटना के संबंध में जांच दल गठित कर जांच कराई गई। जांच  प्रतिवेदन के अनुसार जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का समुचित रूप में पालन नहीं किया गया था। इस पर छत्तीसगढ़ शासन ने एक्शन लिया है।

देखें आदेश

Advertisement

Related Articles

Back to top button