अपराध

Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव की घटना। आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, मामूली बात पर हुई थी खौफनाक वारदात।

Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मामूली सी बात पर बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी, साथ ही आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोबाइल देखने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव निवासी कुंदन सोरी अपने घर पर मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे मोबाइल देखने से मना किया और टोक दिया। इस छोटी सी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो चुके कैलाश ने लकड़ी का डंडा उठाया और अपने छोटे भाई कुंदन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने कुंदन के सिर पर भी एक जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button