
कोरिया, 16 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप और शोक का माहौल व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलने पर चरचा कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल, युवती द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की सभी पहलुओं से विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



