Featureबीजापुर

IED: नक्सलियों के द्वारा लगाये गए IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद

बीजापुर।  रविवार को एक दुःखद खबर निकल कर सामने आई है। नक्सलियों के द्वारा लगाये गए IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव बताया जा रहा है।

मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे, दोपहर तक़रीबन 3.30 बजे बेचापाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव प्रेशर IED की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया। एसपी ने कहा है की सुरक्षाबल के जवान लगातार इलाके में सर्चिंग कर रहे है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button