छत्तीसगढ़

Maoist Arms Recovery: अदनार के जंगल में पुराने हथियार डंप का खुलासा, राइफल और विस्फोटक समेत बड़ी बरामदगी

नारायणपुर के अदनार जंगल में सुरक्षा बलों ने पुराने माओवादी हथियार डंप का पता लगाया। सर्चिंग में 10 राइफल, ग्रेनेड लॉन्चर, बीजीएल शेल, कारतूस और विस्फोटक बरामद हुए।

Maoist Arms Recovery नारायणपुर। जिले के अदनार क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने माओवादियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए पुराने हथियार और विस्फोटक डंप का पता लगाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने डंप से 10 राइफल, दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 13 जीवित बीजीएल शेल, 16 कारतूस और करीब दो किलो विस्फोटक बरामद किया है। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जंगल में लगातार चल रही सर्चिंग

सुरक्षा बलों द्वारा नारायणपुर के वन क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों और पुराने हथियार डंप की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अदनार क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए हथियारों का पता चला।

बरामद हथियार और विस्फोटक लंबे समय से जंगल में छिपाकर रखे जाने की आशंका है। सुरक्षा बल अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि डंप को कब और किस उद्देश्य से तैयार किया गया था।

माओवादी नेटवर्क पर दबाव बढ़ा

जंगलों में छिपे पुराने हथियार डंप की लगातार बरामदगी से सुरक्षा बलों के अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। बरामद विस्फोटक और हथियारों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button