Independence Day पर भी बच्चों की रेगुलर क्लासेस , रायपुर के R.K. Sarda School के आदेश पर उठे सवाल

रायपुर। R.K. Sarda Schoolल जब पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा था और स्कूलों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे, उसी दिन रायपुर के मुजगहन स्थित R.K. Sarda Vidya Ashram School में बच्चों को निर्धारित समय के अनुसार स्कूल बुलाने और कक्षाओं के लिए किताब-कॉपियां लाने के निर्देश ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्कूल द्वारा अभिभावकों को भेजी गई सूचना में 15 अगस्त 2026 को Independence Day Celebration के साथ स्कूल को Saturday Timetable और Timings के अनुसार संचालित करने की बात कही गई। कक्षा VI से XII के विद्यार्थियों को शनिवार की समय-सारिणी के अनुसार पहले तीन पीरियड, जबकि कक्षा I से V के विद्यार्थियों को अंतिम तीन पीरियड की नोटबुक और टेक्स्टबुक लाने के निर्देश दिए गए थे। JKG और SKG के बच्चों को भी सुबह 9:20 से 11:20 बजे तक स्कूल बुलाया गया।
शिक्षा बच्चों के भविष्य की बुनियाद है, लेकिन Independence Day जैसे National Festival का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस विशेष दिन को सामान्य पढ़ाई और नियमित पीरियड से जोड़ना उचित था?
कुछ अभिभावकों ने इस व्यवस्था को असहज और अनावश्यक बताते हुए सवाल उठाया कि क्या 15 अगस्त को इस प्रकार Regular Classes संचालित करने के संबंध में रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी अथवा शिक्षा विभाग की कोई अनुमति या दिशा-निर्देश था? यदि नहीं, तो निजी विद्यालय ने यह निर्णय किस आधार पर लिया?
छत्तीसगढ़ सरकार लगातार शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दे रही है। ऐसे में निजी विद्यालयों से भी अपेक्षा है कि राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा और उनके शैक्षणिक-सांस्कृतिक महत्व को प्राथमिकता दें।
अब सवाल यह है—National Festival के दिन भी Regular Classes क्यों? क्या शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेगा?



