अपराध

Crime News: जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी, विवादित प्लॉट को खुद का बताकर किया सौदा; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

मोवा इलाके की जमीन के मामले में पंडरी थाने में दर्ज हुआ अपराध। कोर्ट में विवादित संपत्ति को बेचने का लगाया गया आरोप।

Crime News: राजधानी रायपुर से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ खुद को जमीन का मालिक बताकर एक व्यक्ति से 51 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पंडरी थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी स्थित साम्राज्य रेजीडेंसी निवासी सचिन सिंह सलूजा ने मोवा क्षेत्र में करीब 0.405 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए वैष्णव तांडी से संपर्क किया था। आरोपी वैष्णव तांडी ने खुद को उस जमीन का असली मालिक बताकर सौदा तय किया। 1 जुलाई 2025 को गवाहों की मौजूदगी में एक नोटरीकृत विक्रय इकरारनामा (Agreement to Sell) भी तैयार किया गया, जिसके तहत आरोपी ने अलग-अलग समय पर अग्रिम राशि के रूप में कुल 51 लाख रुपये ले लिए।

बाद में जब दस्तावेजों की असलियत सामने आई, तो पता चला कि संबंधित जमीन का स्वामित्व वैष्णव तांडी के पास है ही नहीं और इस जमीन को लेकर पहले से ही न्यायालय में विवाद लंबित है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Back to top button