छत्तीसगढ़

RDA को मिला नया नेतृत्व, डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने उपाध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

पदभार ग्रहण समारोह में ओ.पी. चौधरी रहे शामिल, रायपुर के सुनियोजित विकास और जनहितकारी परियोजनाओं को मिलेगी नई दिशा

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। आरडीए कार्यालय में आयोजित समारोह में वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायपुर के समग्र और सुनियोजित विकास में आरडीए की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जय प्रकाश शर्मा के प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से विकास परियोजनाओं में तेजी आएगी। वहीं आरडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू ने कहा कि नए नेतृत्व में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

पदभार संभालने के बाद डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर बनाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने पारदर्शी कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से आरडीए की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button