President Visit News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत, राज्यपाल डेका समेत कई मंत्री रहे मौजूद
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के रायपुर पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

President Visit News रायपुर, 2 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के कई मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी विमानतल पहुंचे। सभी ने उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा तथा राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू, जनप्रतिनिधि अशोक बजाज सहित मुख्य सचिव विकासशील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम भी विमानतल पर मौजूद रहे। सभी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के रायपुर आगमन पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।



