Featureछत्तीसगढ़

मोतियाबिंद ऑपरेशन में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर डॉ गीता नेताम निलंबित

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में मोतियाबिंद ऑपरेशन में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही को प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच के बाद तत्काल प्रभाव से लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर गीता नेताम को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि, चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिन्द सर्जरी के दौरान मरीजों के आंखों में संक्रमण की घटना के संबंध में जांच दल गठित कर जांच कराई गई।

जांच प्रतिवेदन अनुसार जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिन्द सर्जरी के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का समुचित रूप से पालन नहीं किया गया।

Advertisement

प्रथम दृष्टया डॉ. गीता नेताम, नेत्र सर्जन, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा द्वारा अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया। उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरित होने के फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा डॉ. गीता नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

निलंबन अवधि में डॉ. गीता नेताम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया जाता है तथा वे सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

निलंबन अवधि में डॉ. गीता नेताम को मूलभूत जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी।

Related Articles

Back to top button