Feature

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमलीपदर में भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन

आचार्य युवराज पांडेय को राजनीति से दूर रहने की दी सलाह, सुरक्षा बढ़ाने की मांग के साथ विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा

गरियाबंद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आचार्य पंडित युवराज पांडेय के विशेष आमंत्रण पर गरियाबंद जिले के अमलीपदर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आचार्य युवराज पांडेय के संभावित राजनीतिक प्रवेश की चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की महान विभूतियों को प्रत्यक्ष राजनीति में आने के बजाय अपने मूल आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों में ही आगे बढ़ना चाहिए।

सरकार पर बोला हमला करते हुए भूपेश बघेल ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर कई सवाल उठाए। उन्होंने आचार्य युवराज पांडेय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व्यक्तित्वों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और हाल ही में हुए छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा निशाना साधा और व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता जताई।

Related Articles

Back to top button