अपराध

Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा पर युवक ने फेंका एसिड, चेहरा और आंखें झुलसीं; रायपुर रेफर

बालोद में लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा पर युवक ने कथित तौर पर एसिड फेंक दिया। छात्रा गंभीर रूप से झुलसी और रायपुर रेफर की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Acid Attack बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही एक छात्रा पर एसिड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता पुलिसकर्मी हैं।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। वह जब सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंची, तभी एक युवक ने कथित तौर पर उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा का चेहरा और आंखें बुरी तरह झुलस गईं। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

घटना के बाद पुलिस ने शुरू की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास संदिग्ध युवक की पहचान और तलाश में जुटी हुई हैं। इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी खुद पुलिस टीम के साथ तलाश में जुटीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी किरण चह्वाण पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश के लिए मौके पर निकलीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button