Smriti Irani Chhattisgarh Visit: दूसरे दिन भी मैराथन बैठकों का दौर जारी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने साझा की बैठक की अंदरूनी बातें
पार्टी और सरकार के बेहतर कामकाज पर हुआ मंथन। सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले- सरकार और संगठन मिलकर करेंगे काम तो जनता की सेवा का मिलेगा फिर मौका।

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन भी बेहद एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने पार्टी सांसदों के साथ एक लंबी और महत्वपूर्ण मैराथन बैठक की। इस बैठक में हुए मंथन और पार्टी के साथ-साथ सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा की गई अहम बातों को भाजपा सांसदों ने मीडिया के सामने साझा किया।
संगठन और सरकार के तालमेल पर जोर
बैठक के बाद वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने चर्चा की मुख्य बातों की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के कामकाज को और अधिक बेहतर कैसे बनाया जाए, इस पर सुझाव लेना और देना था।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि स्मृति ईरानी ने स्पष्ट किया कि जब प्रदेश में पार्टी की सरकार हो, तो ऐसी स्थिति में संगठन, सांसदों, विधायकों और जमीनी कार्यकर्ताओं की क्या महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब संगठन और सरकार पूरी एकजुटता के साथ मिलकर काम करेंगे, तभी आने वाले समय में दोबारा सत्ता में आकर जनता की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की जा सकती है।
स्मृति ईरानी के इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान सांगठनिक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर लगातार उच्चस्तरीय चर्चाएं चल रही हैं।



