Featureछत्तीसगढ़राजनीति

केदार कश्यप को मंत्रिमंडल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- जन आकांक्षाओं के अनुरूप करेंगे कार्य, संवारेंगे सुग्घर छत्तीसगढ़

मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रायपुर/ जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा शुक्रवार को किया गया। नारायणपुर विधायक केदार कश्यप को वन व सहकारिता मंत्री बनाया गया। जिसे लेकर केदार कश्यप ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री मंत्री का आभार जताया है। केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री साय जी ने जो विश्वास जताया है। उसे जनता की सेवा करते हुए पूरा करना है।

केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो सपना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा और जिस इच्छा से छत्तीसगढ़ का निर्माण किया, उसे पूरा करने के लिए भाजपा ने बीड़ा उठाया है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ का समुचित विकास हो, यहां का हर एक व्यक्ति सशक्त हो, यही हमारा उद्देश्य होगा, जिसे पूर्ण करने के लिए हम दिन रात मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार हर युवा को प्राप्त हो, यह भी हमारी प्राथमिकता होगी। सहकारिता से आज देश मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देश में हम सुग्घर छत्तीसगढ़ बनाने के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button