छत्तीसगढ़

कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति का रायपुर में अनावरण; 27वें शहादत दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया लोकार्पण

काली माता मंदिर आकाशवाणी के पास स्थापित हुई प्रतिमा; सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिमा स्थल के समीप 'शहीद गैलरी' बनाने का दिया सुझाव, महापौर और विधायक रहे मौजूद

25 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम जोन 4 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 57 क्षेत्र में आकाशवाणी स्थित काली माता मंदिर के पास सड़क किनारे कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीद नायक कौशल यादव के 27वें शहादत दिवस पर उनकी धातु प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया।

मूर्ति का अनावरण रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी और जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रतिमा स्थल के पास जल्द बने ‘शहीद गैलरी’: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुझाव दिया कि अमर शहीद नायक कौशल यादव की प्रतिमा स्थल के समीप जल्द से जल्द एक ‘शहीद गैलरी’ की स्थापना की जानी चाहिए, जहाँ देश के अन्य वीर शहीद सैनिकों की प्रतिमाएँ लगाई जाएं।

सांसद का वक्तव्य:

“प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहाँ काली माता के दर्शन के लिए आते हैं। अब वे अमर शहीद कौशल यादव की प्रतिमा का दर्शन कर उनके राष्ट्रसमर्पण से प्रेरणा ले सकेंगे। हमारे देश की सीमाएँ हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही सुरक्षित हैं।”

सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के निर्देश

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने जोन 4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी को निर्देश दिए कि प्रतिमा स्थल को असामाजिक तत्वों और अवैध कब्जे से बचाने के लिए सड़क तक रेलिंग लगाकर सुरक्षित घेरा बनाया जाए तथा वहाँ समुचित प्रकाश (लाइटिंग) की तत्काल व्यवस्था की जाए।

छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और महापौर मीनल चौबे ने कहा कि राजधानी रायपुर में अमर शहीद की प्रतिमा की स्थापना हर नागरिक के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी मौजूदगी

इस अवसर पर जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, स्थानीय पार्षदगण, पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधि (राकेश कुमार सोनी, राजेश कुमार तिवारी, नवीन वर्मा), छत्तीसगढ़ यादव समाज के पदाधिकारी (प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव, संरक्षक जगदीश प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष जनक यादव, श्याम यादव, सूरज यादव, अनूप यदु) सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएँ और आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन जनक यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button