छत्तीसगढ़

Sports Leadership News : ज्ञानेश्वरी की सफलता से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा, खेलों के लिए बनेगा बेहतर माहौल – अरुण साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव और उनके माता-पिता को किया सम्मानित, खिलाड़ी ने साझा की संघर्ष की कहानी

रायपुर, 3 अगस्त। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित किया। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित इस गरिमामय समारोह में उप मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी के पिता दीपक यादव और माता दुर्गा यादव का भी अभिनंदन किया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारी और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। साव ने बताया कि प्रदेश सरकार बस्तर और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों, खेल अलंकरण योजनाओं तथा विश्वस्तरीय अधोसंरचना के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने अपनी सफलता और संघर्ष की भावुक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उनके पिता उन्हें साइकिल से जिम ले जाते थे और उनके पोषण व प्रशिक्षण के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। ज्ञानेश्वरी ने कहा कि पिता का सपना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों से मिले मानसिक अनुभव और जीवन की चुनौतियों ने उन्हें और अधिक मजबूत बनाया, जिसके बल पर वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने में सफल रहीं।

Related Articles

Back to top button