छत्तीसगढ़ चुनाव

Raipur Dacoity Case: फिल्मी अंदाज में बंद फैक्ट्री में डकैती का खुलासा, चौकीदार को बंधक बनाकर लूटे गए 17 लाख के सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री का मामला। 22 अक्टूबर की रात 7-8 बदमाशों ने बोला था धावा, फरार आरोपियों की तलाश जारी।

Raipur Dacoity Case: राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से 17 लाख रुपये मूल्य का लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है। वहीं, इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

बंद पड़े इस्पात फैक्ट्री को बनाया था निशाना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 22 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे की है। हीरापुर इलाके में स्थित बंद पड़े अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री को 7 से 8 बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से अपना निशाना बनाया था। जब फैक्ट्री के चौकीदार दिलीप कुमार वर्मा ने वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियों को भांपकर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की, तो बेखौफ बदमाशों ने उल्टा चौकीदार को ही पकड़कर बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button