छत्तीसगढ़

Balrampur Development Works : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से बलरामपुर में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति, स्वास्थ्य और शिक्षा का होगा विस्तार

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स मंजूर। 100 बिस्तरीय मातृत्व अस्पताल, क्रिटिकल केयर ब्लॉक और नर्सिंग कॉलेज का होगा निर्माण।

Balrampur Development Works, 5 नवंबर 2026। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से बलरामपुर जिला मुख्यालय और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास व निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन स्वीकृत प्रोजेक्ट्स में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और बुनियादी अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रकल्प शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

विकास कार्यों के इस पैकेज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। जिला मुख्यालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 100 बिस्तरीय शिशु एवं मातृत्व अस्पताल के निर्माण हेतु 10.71 करोड़ रुपये और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के लिए 12.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही, चिकित्सा शिक्षा और स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए 8.68 करोड़ रुपये की लागत से एक नए न नर्सिंग महाविद्यालय के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इन स्वास्थ्य परियोजनाओं के पूरा होने से जिले और आसपास के ग्रामीण अंचलों के गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button