छत्तीसगढ़

Assistant Teacher Recruitment Protest : छत्तीसगढ़ में 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग तेज, शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

321 दिनों से जारी है डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन। परिवार के साथ शिक्षा मंत्री के आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी, स्पष्ट समय-सीमा की मांग।

Assistant Teacher Recruitment Protest रायपुर, 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को काफी उग्र हो गया। अपने आंदोलन के 321 दिन पूरे होने पर लगभग 422 अभ्यर्थी अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ सीधे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के सरकारी बंगले पर जा पहुंचे। यहां उन्होंने नियुक्ति की निश्चित तारीख और स्पष्ट समय-सीमा घोषित करने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके परिजन शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर बैठ गए। अभ्यर्थियों का साफ कहना था कि जब तक सरकार उनकी नियुक्ति को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, वे वहां से नहीं हटेंगे। लगातार 321 दिनों से जारी संघर्ष के बाद भी केवल आश्वासन मिलने से नाराज इन युवाओं और उनके परिवारों ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ अपना तीखा रोष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button