छत्तीसगढ़

Doman Lal Korsewada Tribute : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी श्रद्धांजलि, अहिवारा कॉलेज का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा

भिलाई-3 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग। 'गुरुजी' के नाम से जाने जाने वाले डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के जनसेवा कार्यों को किया गया याद।

Doman Lal Korsewada Tribute रायपुर, 5 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए अहिवारा स्थित शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने का ऐलान किया।

​मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का निधन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे बेहद सरल, सहज और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे, जिन्हें लोग आत्मीयता से ‘गुरुजी’ कहकर पुकारते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

​दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

​श्रद्धांजलि सभा में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और जगदलपुर विधायक किरण देव ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

​इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button