Bastar Ganja Seizure : बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख रुपये का 476 किलो गांजा जब्त; पिकअप और बाइक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था मादक पदार्थों का अवैध जखीरा। पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्करों को दबोचा, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम।

Bastar Ganja Seizure जगदलपुर, 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 476 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 7 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदलपुर पुलिस ने क्षेत्र में कड़ी नाकेबंदी की और गांजे की इस बड़ी खेप को पकड़ लिया। तस्करी के इस काम में इस्तेमाल की जा रही एक लोडिंग टाटा पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल को भी मौके से जब्त कर लिया गया है।
तस्करी के नेटवर्क की तह तक जा रही पुलिस
गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे मुख्य सरगना कौन है और यह खेप किसे सौंपी जानी थी। बस्तर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नशामुदोरों में हड़कंप मच गया है।



