अपराध

Raipur Extortion Case : रायपुर में जमीन कारोबारी से 4 करोड़ की वसूली मामले में अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 पर FIR दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप

कालीबाड़ी निवासी बलिराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई। मारपीट और परिवार को खत्म करने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप।

Raipur Extortion Case , 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जमीन के सौदे से जुड़े एक बड़े विवाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 62 वर्षीय जमीन कारोबारी से चार करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मांगने, मारपीट करने और परिवार के सदस्यों की हत्या की धमकी देने के आरोप में अनवर ढेबर और कुबेर राठी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कालीबाड़ी निवासी जमीन कारोबारी बलिराम धरमानी ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनवर ढेबर, कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी को आरोपी बनाया है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता कारोबारी का आरोप है कि जमीन संबंधी एक पुराने विवाद की आड़ में इन आरोपियों द्वारा उनसे 4 करोड़ रुपए की अवैध मांग की जा रही थी। रुपए न देने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button