छत्तीसगढ़

Raipur Crime News: कार से विवाद के बाद युवक से मारपीट, सोने की चेन लेकर फरार हुए तीन आरोपी; CCTV में कैद वारदात

रायपुर के मोवा में कार से विवाद के बाद युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Raipur Crime News रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में कार से टक्कर के बाद विवाद बढ़ने पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। घटना मोवा स्थित अशोका रतन के गेट नंबर-1 के पास गुरुवार शाम करीब 6:40 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित के अनुसार, वह अपनी कार से अशोका रतन के गेट नंबर-1 से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंडरी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को वारदात से संबंधित CCTV फुटेज भी मिला है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित की पहचान कैपिटल पैलेस, अवंति विहार निवासी अमन अग्रवाल के रूप में हुई है, जो कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम करते हैं। पुलिस घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के साथ अन्य संभावित साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button